• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

पाली, 28 सितम्बर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, जैन, ईसाई, सिख, बौद्ध एवं पारसी वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2026-27 संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण पात्र छात्राओं से आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर की विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। छात्राओं द्वारा आवेदन अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत राजकीय एवं निजी विद्यालयों में नियमित अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग की ऐसी छात्राएं पात्र होंगी, जिन्होंने गत वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में आरबीएसई से न्यूनतम 65 प्रतिशत अथवा सीबीएसई से न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों तथा वर्तमान में महाविद्यालय अथवा उच्च व्यावसायिक, तकनीकी एवं अन्य संस्थानों में नियमित अध्ययनरत हों।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए छात्रा के माता-पिता की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए जन आधार कार्ड, नवीन आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, कक्षा 12वीं की अंकतालिका, महाविद्यालय फीस की रसीद, वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, जन आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक की प्रति तथा जाति प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने पात्र छात्राओं से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। योजना की पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तें विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page