• March 28, 2026

पाली- ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौतः पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयासो में लगी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में शनिवार अलसुबह ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सुमेरपुर की ओर जाते समय बैलेंस बिगड़ने के बाद ट्रैक्टर बीच रास्ते में ही पलट गया। ड्राइवर उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरा। सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं और दुर्घटना के कारणों की हर एंगल से जांच की जा रही है।अचानक बिगड़ा संतुलन, मौके पर ही गई जान

गुंदोज चौकी प्रभारी समुंदर सिंह के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे हाथलाई के पास हुआ। ट्रैक्टर ड्राइवर सुमेरपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

नया ट्रैक्टर बना हादसे का कारण?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर बिल्कुल नया था और संभवतः हाल ही में खरीदा गया था। आशंका जताई जा रही है कि वाहन नया होने के कारण ड्राइवर संतुलन ठीक से नहीं संभाल पाया, जिससे हादसा हो गया। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को गुंदोज हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।

सड़क से हटवाया ट्रैक्टर, यातायात बहाल

हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को सड़क किनारे हटवाया और यातायात सुचारू कराया। ट्रैक्टर को गुंदोज चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है।

You cannot copy content of this page