PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के मंथन सिनेमा के पास सोमवार दोपहर को कार ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में एक के बाद एक चार कारें आपसी में टकरा गई। मौके पर हंगामा हो गया। एक कार के ड्राइवर को पीट भी दिया। जाम जैसी स्थिति होने की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार- पाली शहर के अम्बेडकर सर्किल से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड पर एक कार सवाररेलवे स्टेशन की तरफ से अम्बेडकर सर्किल की तरफ आ रहा था। इस दौरा मंथन सिनेमा के पास किसी कारण से उसने अचानक ब्रेक लगा दिए।
ऐसे में पीछे से आ रही तीन कारें उससे टकरा गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन कार सवार की गलती बताकर एक व्यक्ति ने उसे पीट दिया। चारों गाड़ियां खड़ी होने के कारण रास्ता जाम हो गया। वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पर औद्योगिक नगर थाने से ASI ओमप्रकाश जोशी मौके पर पहुंचे और सभी गाड़ियों को सड़क किनारे किया। हादसे में एक कार सवार ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




