• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिका को पवन होटल रोहिडा से किया दस्तयाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0
पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिका को पवन होटल रोहिडा से किया दस्तयाब

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सुरक्षा) राज. जयपुर के द्वारा विदेशी नागरिको के निष्कासन की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान व महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन व  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में पुलिस द्वारा दिनांक 25.09.2026 को पुलिस थाना रोहिडा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पवन होटल रोहिडा में एक संदिग्ध महिला है जिस पर इतलानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा पवन होटल पहुंचें वहीं पर संदिग्ध महिला से प्रारम्भिक पुछताछ में संदिग्ध महिला नें अपना नाम मायसा अख्तर पुत्री मोहम्मद रफिक उल इस्लाम जाति मुसलमान उम्र 29 साल निवासी ए टी तारजन पूज मंदिर तारजन जोरहट आसाम होना बताने पर उक्त संदिग्ध महिला को थाना लाकर प्रारम्भिक पुछताछ कर वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया तथा दिनांक 26.09.2026 व 28.09.2026 को उक्त संदिग्ध महिला मायसा अख्तर से जिला विशेष शाखा सिरोही व संबंधित एजेन्सीयो द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त संदिग्ध महिला द्वारा अपने आप को बाग्लादेशी होना बताया गया एवं उक्त महिला ने अपना नाम शूली खातून पुत्री मोहम्मद रफिक उल इस्लाम जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी मनोहरपुर दक्षिणपारा मनोहरपुर डाकघर खैरहुदा 7221 उपजिला जिबन शहर जिला चुहावंगा, बांग्लादेश होना बताया। उक्त अवैध बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध में सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है। अवैध बाग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पूर्व में भी जिले में रह रही 12 अवैध बाग्लादेशी महिला को दस्तियाब कर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।

उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों / विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास मे ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष / महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।

पुलिस कार्यवाही टीमः-
1. ओमकरण, नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना रोहिडा।
2.  चन्द्रवीर नि.पु. प्रभारी, जिला विशेष शाखा सिरोही।
3. महावीरसिंह स.उ.नि., जिला विशेष शाखा सिरोही।
4. मोहब्बतसिंह स.उ.नि. जिला विशेष शाखा सिरोही।
5.  बजरंग कानि 1017 पुलिस थाना रोहिडा।
6. अमृत कानि. 1048 जिला विशेष शाखा सिरोही।

Previous Post

शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

चोरी से परेशान ग्रामीण 2 दिन से धरने परःबोले- कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सीआई की समझाइश के बाद भी नहीं माने

Next Post

चोरी से परेशान ग्रामीण 2 दिन से धरने परःबोले- कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सीआई की समझाइश के बाद भी नहीं माने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page