• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0
शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

तखतगढ 28 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा)  पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में सोमवार को 70वीं राज्य स्तरीय (17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदेमातरम के गायन व मुख्य अतिथि बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के प्रतिनिधि व्रिकम सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि खुडाला फालना नगरपालिका अध्यक्ष उमा कंवर, समाजसेवी देवेन्द्र सिद्धावत, अध्यक्ष डीईओ देवाराम प्रजापत व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष क दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रतियोगिता के प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के नेतृत्व में प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीख, कविता गेहलोत नेअतिथियों व भामाशाहों का साफा व पुष्पहार पहनाकर व मोमेंटो देकर किया स्वागत किया।

सभी अतिथियों, भामाशाहों, निर्णायकों, दल प्रभारियों व प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत राणावत ने अपने उद्बोधन में कहा की शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला है, जो हमें हर फैसले का महत्व सिखाती है। वहीं समारोह की विशिष्ट नगरपालिका अध्यक्ष उमा कंवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल दूरदर्शिता और एकाग्रता को बढ़ावा देते हैं।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत ने अपने संबोधन में विभागीय व खेलकूद नियमों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक का शानदार आयोजन के लिए विभाग की ओर से धन्यवाद प्रदान किया। समारोह के अध्यक्ष डीईओ माध्यमिक पाली देवाराम प्रजापत ने कहा की सभी खिलाडी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाएं । एडीईओ माध्यमिक पाली राजेन्द्र कुमार लखारा ने अपने संबोधन में कहा की सभी खिलाडी अपनी मेहनत की बदौलत भारत को विश्व में शतरंज खेल का सिरमौर बनाएं । समाजसेवी भरत त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा की शतरंज दिमागी कसरत का खेल हैं, इससे बौद्धिक विकास होता हैं। खिलाडियों द्वारा सामुहिक मार्च पास्ट किया गया। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया व खिलाडियों द्वारा खेल शपथ ली गई।


प्रतियोगिता में कुल प्रदेश के 41 जिलों की टीमें भाग ले रहीं है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसएसपी किशोर सिंह चौहान, डीईओ माध्यमिक देवाराम प्रजापत,सीबीईओ बाली राजेन्द्र सिंह सांदू, भामाशाह रामकिशोर गोयल, विमलचंद राणावत, श्रीपाल सिंह खुडाला, मांगीलाल परमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली बलवीर सिंह राणावत, समाजसेवी भरत त्रिवेदी व देवेन्द्र सिद्धावत, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड,, समाजसेवी अमित मेहता, पार्षद श्याम सिंह जोधा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

कोसेलाव में बार-बार अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत लोड सेटिंग, लोड संतुलन की समस्या को लेकर ग्रामीणो का जीएसएम पर किया धरना प्रदर्शन

Next Post

पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिका को पवन होटल रोहिडा से किया दस्तयाब

Next Post
पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिका को पवन होटल रोहिडा से किया दस्तयाब

पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिका को पवन होटल रोहिडा से किया दस्तयाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page