पाली- पिता ने बेटी से किया रेप का प्रयासःविरोध करने पर मां-बेटी पर हमला कर किया घायल
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक नाबालिग बेटी से उसके ही 47 साल के पिता द्वारा रेप के प्रयास करने का मामला सामने आया है। नाबालिग से जब विरोध किया तो आरोपी पिता ने उस पर और उसे बचाने आई अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से कई वार कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हॉस्पिटल में भर्ती घायल महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके 47 साल के पति ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उसकी 17 साल की बेटी से रेप करने का प्रयास किया। इस पर उसकी बेटी ने विरोध किया। इसके चिल्लाने की आवाज सुन कर वो उठी तो बेटी से सारी बात बताई।
इस पर विरोध किया तो गुस्से में पति से धारदार कूट से दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से दोनों को रेफर किया गया। पीड़िता की ओर से जो गंभीर आरोप लगाए गए है। उसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

