PALI SIROHI ONLINE
जोजावर (मारवाड़ जक्शन), पाली। जोजावर में घर के पास खेल रही 3 साल की बच्ची को एक जहरीले ब्लैक कोबरा ने डस लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोजावर पहुंचाया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह और डॉ. हेमेन्द्रसिंह की टीम ने बच्ची का इमरजेंसी में तुरंत इलाज शुरू किया। नर्सिंग स्टाफ प्रदीप, दशरथसिंह और पुष्पा ने जरूरी दवाइयां और प्राथमिक उपचार दिया, जिससे स्थिति संभल गई। बाद में बच्ची को आगे के इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि समय पर मिला इलाज ही जान बचाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।




