• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

भाचुन्दा एनीकट के रिपेयर एनीकट का जीर्णोद्धार कार्य 424.97 लाख, सिन्दरू फिडर 497.99 लाख, जवाई बांध के जीर्णोद्धार

तखतगढ 27 सितंबर (खीमाराम मेवाडा) जल संसाधन विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में जवाई बांध से जुड़ी फीडर नहर के निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिंदरू में, जवाई बांध का पुनर्वास एवं सुधार कार्य का लोकार्पण और भाचुंदा में एनिकट का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल संसाधनों को मजबूत करने के साथ बांध के पुनर्वास एवं आधुनिकीकरण और आमजन तथा किसानों के लिए पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कुमावत ने लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र में जल उपलब्धता तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बताया गया कि जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और आमजन की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

आज विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर की ग्राम पंचायत सिन्दरू में जल संसाधन विभाग द्वारा जवाई मुख्य नहर से सिन्दरू बांध तक ₹497.99 लाख की लागत से निर्मित पक्की फीडर नहर के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके उपरांत जवाई बांध में 20.45 करोड़ की लागत से जवाई बांध के जीर्णोद्धार और सुरक्षा का कार्य किया गया। उक्त कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत हुई थी। इस परियोजना की स्वीकृति से बाँध की सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई रिसाव की समस्या का निवारण हुआ।

इसके बाद भाचुंदा में भाचुन्दा एनीकट के रिपेयर एनीकट का जीर्णोद्धार कार्य 424.97 लाख का शिलान्यास किया, जिसके निर्माण से क्षेत्र में जल स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण और विकास को नई दिशा मिलेगी। इस से सीपेज में कमी आएगी और एनीकट के पाल पर मिट्टी का कटाव नहीं होगा। जिस से आस पास के कुओं में जल स्तर बढ़ेगा।

यह परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ किसानों के लिए जल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नहर के माध्यम से सिन्दरू बांध तक जल पहुंचने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को नई मजबूती प्राप्त होगी।

परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ किसानों के लिए जल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। मुझे पूर्ण 2.2 वास है कि इस नहर के माध्यम से सिन्दरू बांध तक जल पहुंचने से क्षेत्र के किसानों संचाई में सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को नई मजबूती प्राप्낸 होगी।

इस अवसर पर उपस्थित किसान बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर सभी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और किसान कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की।

जल संसाधन विभाग की इस परियोजना को क्षेत्र में जवाई बांध से संबंधित जल व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण आबादी को जल उपलब्धता से जुड़ी सुविधाओं में लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन कार्यों का हुआ जीर्णोद्वार

भाचुन्दा एनीकट के रिपेयर एनीकट का जीर्णोद्धार कार्य 424.97 लाख, सिन्दरू फिडर 497.99 लाख, जवाई बांध के जीर्णोद्धार आधुनिकीकरण तथा सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2020-21 में राशि रुपए 45.64 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकति जारी की गई थी।

इस दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिसलपुर, मन की बात के जिला संयोजक शिवलाल सिंह बिठिया, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महिराज सिंह चाणोद, ग्राम पंचायत सिन्दरू के प्रशासक प्रतिनिधि नरेन्द्र देवासी, नगरपालिका सुमेरपुर के पार्षद प्रतिनिधि प्रेम बरूत, ग्राम पंचायत दुजाना के नागेन्द्र देवासी, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष धनसिंह बांकली, रतनसिंह एवं विश्वनाथ ओझा, सांडेराव मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर सिंह काकू, वरिष्ठ समाजसेवी भूराराम कुमावत तथा बांकली मंडल के महामंत्री रूपाराम देवासी, मंडल अध्यक्ष जोराराम देवासी, गोरधन सिंह धना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी : मंत्री कुमावत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page