• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी : मंत्री कुमावत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी : मंत्री कुमावत

तखतगढ 27 सितंबर (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत

ग्राम पंचायत गलथनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से चार कक्षा-कक्ष और एक विज्ञान कक्ष का शिलान्यास रविवार को किया। यह निर्माण कार्य समग्र शिक्षा के तहत 60 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने विद्यालय में तैयार किए गए नए कक्षा-कक्षों और विज्ञान कक्ष को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया गया। इस पहल से विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

उन्होने कहा कि शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महिलाओं, युवाओं और सर्वजन के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

इन कार्यों का भी हुआ लोकार्पण

गलथनी सार्वजनिक चौराहे में सीसी सडक निर्माण 10 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में टिन शेड निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत भवन की चार दीवारी 13.04 लाख, गलथनी में 4 कक्षा कक्ष, 1 विज्ञान कक्ष 65 लाख, तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की संपर्क सड़क गलथनी 500 मीटर 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।

कार्यक्रम में श्रीमती कैलाश कंवर, प्रशासक ग्राम पंचायत गलथनी, अनोपसिंह राठौड़ सांसद प्रतिनिधि, शिवराज सिंह बिठिया निवर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, किसान नेता जयेन्द्र सिंह गलथनी, श्री हुकुमत सिंह, श्री मूलचंद, श्री जयसिंह सिंह, श्री किशोर सिंह, श्री जसवंत सिंह, श्री मुकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामवासी एवं विद्यालयीजन भी शामिल हुए।

Previous Post

सुमेरपुर के गलथनी मे मंत्री कुमावत ने ग्रामीणों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड

Next Post

सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

Next Post
सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

सुमेरपुर में सिंचाई विभाग के करीब 29.73 करोड़ के विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम, नहरों के पक्के फीडर और विभिन्न कार्य

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page