PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड में आशा सहयोगिनियों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुई आशा बहनें
बाली । विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ब्लॉक में शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा समारोह शुरू हुए। समारोह 27 सितंबर तक आयोजित होंगे। ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए समारोह में आशा सहयोगिनियों का शहर, गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया। आशा बहनों को माननीय मुख्यमंत्री का संदेश और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री महोदय का संदेश पाकर आशा बहनें प्रसन्न नजर आई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेन्द्र वागोरिया बाली के निर्देशन में ब्लॉक पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार से आगन मिलन सेवा समारोह शुरू किए गए हैं। इन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित आंगन मिलन सेवा समारोह में कार्यकर्ता सहायिका आशा बहनों का गांव, शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में चिकित्सा विभाग के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एएनएम, सएचओ व अन्य कार्मिकों ने भाग लिया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन किया गया और आशा बहनों को भेंट किया गया।
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि समारोह 27 सितंबर तक आयोजित होंगे। ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता सहायिका आशा बहनों का सम्मान किया जा रहा ब्लॉक हेल्थ सुपर वाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि पोषण व पौष्टिक आहार, गर्भवती का समय टीकाकरण, सरकारी अस्पताल में प्रसव सहित विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी भी आमजन को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ब्लॉक में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का टीका बेहद जरूरी है।





