• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली के बिरोलिया के मासूम जतिन का हुआ निःशुल्क हृदय ऑपरेशन, मिला नया जीवन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जतिन का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन, मिला नया जीवन*

बाली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत समय पर हुई स्क्रीनिंग और उपचार से बाली क्षेत्र के एक मासूम बच्चे को गंभीर जन्मजात हृदय रोग से राहत मिली है। रेलवे कॉलोनी, बिरोलिया निवासी जतिन पुत्र चन्दू कुमार, जन्म दिनांक 07 सितंबर 2022, का जयपुर के मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल में 21 सितंबर 2026 को निःशुल्क सफल हृदय ऑपरेशन किया गया।

बाली  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली  डॉक्टर विकास मारवाल आरसीएचओ पाली  डॉक्टर विजेंद्रपाल  सिंह  चुण्डावत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाली  डॉ. हितेन्द्र वागोरिया के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ब्लॉक टीम द्वारा 04 जून 2026 को जतिन की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान बच्चे में Large Malaligned VSD with Severe PS नामक गंभीर जन्मजात हृदय विकृति का पता चला।

गंभीर हृदय रोग की पहचान होने के बाद RBSK टीम द्वारा बच्चे को विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया गया। आवश्यक जांच एवं उपचार प्रक्रिया के बाद मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल, जयपुर में 21 सितंबर को बच्चे का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और परिवार में खुशी का माहौल है।

समय पर स्क्रीनिंग बनी जीवन बचाने का माध्यम

RBSK टीम के डॉ. प्रेम कुमार द्वारा की गई स्क्रीनिंग एवं उपचार प्रक्रिया के दौरान निरंतर फॉलोअप से बच्चे को समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पूरी प्रक्रिया में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, डीईआईसी मैनेजर पाली अजहरुद्दीन कुरैशी  ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, आरबीएसके एएनएम करिश्मा गुर्जर   बिरौलिया एएनएम  कविता गुर्जर एवं आशा नीलू का भी सहयोग रहा।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकृतियों, बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाना है। जतिन का सफल ऑपरेशन इसी उद्देश्य की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

समय पर हुई स्क्रीनिंग के कारण गंभीर हृदय रोग की पहचान संभव हुई और निःशुल्क उपचार के माध्यम से बच्चे को स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद मिली। इससे परिवार को महंगे उपचार के आर्थिक बोझ से भी राहत मिली।

Previous Post

अरडवा सरकारी विधालय की मरमत व चार दिवार निर्माण का कार्य हुआ  शुरु

Next Post

आबूरोड स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 1 बंद, ट्रैक आधुनिकीकरण काम के कारण बदलाव, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Next Post

आबूरोड स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 1 बंद, ट्रैक आधुनिकीकरण काम के कारण बदलाव, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page