• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी – खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सादड़ी – खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न

सादड़ी। श्री खाद्य पदार्थ व्यापार संघ सादड़ी की वार्षिक बैठक शनिवार को परशुराम महादेव कुंड धाम पर अध्यक्ष खेतारामजी माली (रतनराज एजेंसी) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की शुरुआत गजानंद महाराज व हर-हर महादेव के जयकारों से हुई, भगवान परशुराम महादेव व हनुमानजी को भोग लगाया गया। भामाशाह खेतारामजी माली का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व अध्यक्ष भूरारामजी ने सभा को संबोधित करते हुए एकजुट रहने पर जोर दिया।

बैठक में नई किराना व डेयरी दुकानों को संघ से जोड़ने, गौ सेवा हेतु वरिष्ठ समिति नियुक्त करने, कोषाध्यक्ष मोहन चौधरी द्वारा लेखा-जोखा प्रस्तुत कर राशि बैंक में जमा करने, 6 माह में अगली महाप्रसादी व हर वर्ष बैठक कुंड धाम पर ही करने के निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर रूपाराम, सुरेश लुनिया, मोतीलाल बोराना, गोपाल लुणिया, रतनराज माली, मदनजी गहलोत, दिनेश माली, चम्पालाल सोलंकी, दिनेश मेवाड़ा, नेमाराम जाट, भगवानलाल जाट, शंकरजी माली, अशोक माली, मदन प्रजापत, गजाराम, सुरेश माली,ओगडराम राठौड़, कपूर घांची, बाबूलाल सोलंकी, ओगडराम सोलंकी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

अंत में वर्तमान अध्यक्ष खेतारामजी माली द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया व सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Previous Post

मिक्सर मशीन में महिला श्रमिक का हाथ फंसाः मनादर गांव में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

Next Post

आबूरोड स्टेशन पर ट्रैक सुधार करने का काम शुरू: 27 सितंबर से प्लेटफॉर्म 1 बंद, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Next Post

आबूरोड स्टेशन पर ट्रैक सुधार करने का काम शुरू: 27 सितंबर से प्लेटफॉर्म 1 बंद, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page