PALI SIROHI ONLINE
सेवाड़ी के खेत में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, किसान ने किया रेस्क्यू
खेत में अजगर मिलने से मची हलचल, रेस्क्यू कर मिथड़ी बांध के पास छोड़ा
बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में छगन बा सुथार के खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। खेत में काम कर रहे किसान दिनेश कुमार मीणा की नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना दी, जिस पर हुकमाराम हिरागर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से मिथड़ी बांध के पास जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। खेत में अजगर मिलने की सूचना पर उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।




