• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी- 89.980 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त 01गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

अवैध मादक पदार्थ “डोडा पोस्त” तस्करी के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही> पुलिस थाना रानी की लगातार कार्यवाही।> 89.980 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर 01 मुलजिम को किया गिरफतार ।डोडा पोस्त तस्करी में उपयोग लिया गया वाहन आई 20 को किया जब्त । परविन्द्रसिंह सउनि व  गणेशराम कानि 1618 की रही विशेष भूमिका

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व  रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीमः-
1. आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2. परविन्दरसिंह सउनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
3. मुलाराम मु.आ. 781 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4.भैरूसिंह मु.आ. 13 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5 सुन्दरलाल कानि 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
6रामभरोष कानि 1479 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7.  गणेशराम कानि 1618 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
8.  भरत कुमार चालक 112 वाहन पुलिस थाना रानी जिला पाली।

घटना का सारांशः कल दिनांक 26.09.2026 को वक्त 10.46 एएम पर मन थानाधिकारी आनन्द कुमार नि.पु. को  परविन्द्रसिंह सउनि द्वारा जरिये टेलिफोन बताया कि एक आई 20 कार नम्बर GJ 01 WN 3077 के चालक को दौराने नाकाबंदी देसुरी रोड नाडोल पर रोकने का इशारा किया तो गाडी के चालक द्वारा गाडी को भगाने का प्रयास करने पर स्टोप स्टीक डालकर गाडी का टायर पंचर किया गया जिसके बाद भी चालक द्वारा गाडी को भगाकर ले जाने से मन सउनि मय जाप्ता द्वारा पिछा कर सरहद नवागुडा पर गाडी गढढे में गिरने पर चालक व सहचालक उतरकर भागने का प्रयास किया तो मन सउनि मय जाप्ता द्वारा पिछा कर दस्तयाब कर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम कैलाश व सहचालक का नाम विधि से संर्धषरत बालक होना बताया। चालक को गाडी भगाने का कारण पूछा तो गाडी में अवैध मादक पदार्थ होना बताया है। जिसकी तलाशी ली जाये तो मादक पदार्थ बरामद होने की पूर्ण संभावना है। वगैरा सुचना पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा सरहद नवागुडा पहुँचकर एक आई 20 कार नम्बर GJ 01 WN 3077 व दो जवान उम्र के दस्तयाब सुदा लडके को नाम पता पुछा तो अपना नाम कैलाश पुत्र बाबुलाल उम्र 30 साल निवासी बेरी पुलिस थाना राजीव गांधी जिला जोधपुर कमिश्नरेट व एक विधि से संर्घषरत बालक होना बताया। मुलजिम कैलाश कुमार द्वारा आई 20 गाडी में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा होना बताया है। जिससे आई 20 गाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित सामग्रीं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त होने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार आई 20 गाडी की तलाश ली गई तो कुल चार कटटों में कुल 89.980 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा होना पाया गया। मुलजिम द्वारा बिना लाईसेंस या परमिट के अवैध डोडा पोस्त को अपने कब्जे में रखकर परिवहन करना जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। है। एवं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त वाहन आई 20 कार नम्बर GJ 01 WN 3077 को जब्त किया गया।

नाम पता मुलजिम
1.कैलाश पुत्र बाबुलाल उम्र 30 साल निवासी बेरी पुलिस थाना राजीव गांधी जिला जोधपुर कमिश्नरेट
2.विधि से संर्धषरत बालक

Previous Post

BDO के घर में मिला 1 किलो सोना, 2 प्लॉट के डॉक्युमेंट बरामद; 1 दिन पहले ACB को कार से मिले थे 8.14 लाख

Next Post

सांडेराव में 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न

Next Post

सांडेराव में 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page