PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। रेलवे ने गाजियाबाद यार्ड में चल रहे तकनीकी काम के कारण यह फैसला लिया है।।
4 दिसंबर को साबरमती से रवाना होगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जंक्शन अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर को साबरमती से रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-नोली-शामली-टपरी होकर संचालित होगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी
मार्ग बदलने की वजह से यह रेलसेवा गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।




