• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

26 सितंबर से मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0
26 सितंबर से मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच

PALI SIROHI ONLINE

26 सितंबर से मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच

जोधपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक आरक्षित सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर से 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा दिल्ली से 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से त्योहारी अवधि में जोधपुर-दिल्ली के बीच एसी श्रेणी में आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बेहतर होगी।

Previous Post

तखतगढ;रांकावत समाज द्वारा आर्थिक सहयोग देकर मिशाल पेश की

Next Post

पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Next Post

पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page