PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रांकावत समाज द्वारा आर्थिक सहयोग देकर मिशाल पेश की
तखयगढ 25 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) रांकावत समाज के बिरामी निवासी भेरू दास रांकावत की गत दिनों अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दर्दनाक निधन हो गया था। उनकी आर्थिक स्थिति सही नही थी पीछे एक लड़का एवम पत्नी है।
समाज के मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव ने बताया कि समाज के अहमदाबाद मुख्य संस्था अध्यक्ष विक्रम कुमार की पहल पर समाज बन्धुओ से सहयोग राशि लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद राशि इकट्टी कर पीडित परिजनों को सुपुर्द कर समाज मे एक मिशाल पेश की।एवम आगे भी इस तरह के समाज कार्य करने का बीड़ा उठाया जो सराहनीय है। उनके साथ सहयोग के लिये दिनेश कुमार मांडल, नरेश अहमदाबाद,चरण भारद्वाज,खीम दास के प्रयास एवम समाज के भामाशाहो का सहयोग रहा।




