• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में सांड से टकराकर केमिकल टैंकर पलटाः हादसे में टैंकर ड्राइवर और साथी गंभीर रूप से घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक केमिकल टैंकर पलट गया। यह हादसा सारणेश्वरजी मंदिर से 200 मीटर दूर सड़क पर अचानक आए एक सांड से टकराने के बाद हुआ। इस दुर्घटना में टैंकर में सवार 2 लोग और सांड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, केमिकल से भरा यह टैंकर अहमदाबाद से पाली की तरफ जा रहा था। सिरोही से गुजरते समय सारणेश्वर जी चौराहे से करीब 200 मीटर आगे अचानक एक सांड सड़क पर आ गया।

सांड को बचाने की कोशिश में टैंकर उससे टकराकर सड़क किनारे पलट गया। पलटने के बाद टैंकर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसका केबिन पूरी तरह टूट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर चालक के अन्य साथियों ने घायल ड्राइवर और उसके साथी को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सिरोही जिला अस्पताल की बजाय एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने घायल सांड को इलाज के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया।

Previous Post

मकावल में युवक-युवती ने पेड़ से लटकर किया सुसाइड: बाइक के क्लच वायर से लगाया फंदा, 15 दिन से चल रही थी सगाई की बात

Next Post

क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को पड़ा भारी: 32,893 रुपए लौटाने होंगे, 1 लाख रुपए उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश

Next Post

क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को पड़ा भारी: 32,893 रुपए लौटाने होंगे, 1 लाख रुपए उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page