• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामनवमी पर तखतगढ़ में भव्य शोभायात्रा: ‘राम आएंगे’ की धुन पर गरबा, कच्छी घोड़ी बनी आकर्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

तखतगढ। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे के साथ साथ गुजराती संस्कृति पर भी नृत्य करते रहे लोग रामनवमी के उपलक्ष में लगातार दूसरे दिन भी स्वर्णकार समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

कच्छी घोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

तखतगढ 27 मार्च (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को दूसरे दिन शाम को तखतगढ़ नगर में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में ऐतिहासिक राम लल्ला की शोभा यात्रा निकाल कर बड़े ही धूमधाम से रामनवमी महोत्सव को मनाया गया। शुक्रवार शाम 4 बजे श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के महिलाएं पुरुष एवं युवक युवतियां परिवार सहित राजस्थानी

परिधानों में सज धज कर श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर पहुंचे। और भगवान श्री राम लल्ला की तस्वीर को पालकी में विराजमान कर ठाकुर जी की पूजा अर्चना के बाद डीजे साउंड की धुन पर राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे के साथ-साथ गुजराती संस्कृति पर गरबा नृत्य करती महिलाएं पुरुष के साथ -साथ नृत्य करती कच्छी घोड़ी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही और राम लल्ला की जय करो के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार महाराणा प्रताप चौक होते हुए खेड़ावास स्थित समाज के न्यायती नोहरा पहुंचकर विसर्जन हुई।

शोभा यात्रा के दौरान स्वर्णकार समाज के सैकड़ो की तादात में समाज बंधु उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी गुरुवार को दिन भर समाज की महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन में भगवान श्री राम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुत यदि और शाम को ठाकुर जी मंदिर से डीजे साउंड की धुन पर विशाल शोभा यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक होकर खेड़ावास स्थित स्वर्णकार समाज के न्यायती नोहरा पहुंच विसर्जन हुआ।

इस दौरान लगातार 2 दिन तक स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तखतगढ़ पुलिस थाना जाप्ता तैनात रहा। बाद महाप्रसादी के आयोजन के साथ समापन हुआ

Previous Post

पाली-टीबी मुक्त भारत अभियान में पाली जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

Next Post

तखतगढ-पावा के दिनेश हत्याकांड में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला,आरोपी पति-पत्नी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Next Post
तखतगढ-पावा के दिनेश हत्याकांड में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला,आरोपी पति-पत्नी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

तखतगढ-पावा के दिनेश हत्याकांड में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला,आरोपी पति-पत्नी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page