• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नादिया के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शवः नहीं हो सकी पहचान, मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0
नादिया के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शवः नहीं हो सकी पहचान, मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के नादिया के घास बीड जंगल में बुधवार देर शाम को एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की खबर पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नादिया गांव के घास बीड जंगल में युवक का शव फंदे पर लटका देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग वहां जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने अलग-अलग एंगल से फोटो और वीडियोग्राफी करवाई, ताकि पहचान हो सके। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पिंडवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

शव के पास ही एक बैग रखा मिला, जिसके आधार पर पुलिस परिजनों की तलाश करेगी। परिजनों के आने के बाद उनकी रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किन हालात में जंगल पहुंचा और उसने फंदा गलाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

Previous Post

सेंदला ग्राम में 70 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का विधायक राणावतं ने किया उद्धघाटन

Next Post

पाली में पेट्रोल भरवाने गए नाबालिग को मारा चाकूः कंधे पर वार कर भागा आरोपी, दो पक्षों में झगड़ा देखने रुका था

Next Post

पाली में पेट्रोल भरवाने गए नाबालिग को मारा चाकूः कंधे पर वार कर भागा आरोपी, दो पक्षों में झगड़ा देखने रुका था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page