PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बीजापुर विद्यालय की टीम ने गुड़ा जाटान में आयोजित नेट बॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर ट्रॉफी की अपने नाम
बीजापुर नेटबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुड़ावीजा गांव को 25 – 21 के स्कोर से चार अंको से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया
बीजापुर ग्राम की टीम ने शानदार टीमवर्क सटीक पाशिव व रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी जिससे उनकी आक्रामक शुरुआत से लगातार स्कोर बढ़ते हुए बढ़त बनाए रखी
मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया व राजगुरु परिवार द्वारा विजेता टीम खिलाड़ियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा राजगुरु युवा शक्ति के सदस्यों ने ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ टीम का सम्मान किया वह विजेता टीम को ट्राफी भेंट की


