• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता,

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
पाली-70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता,

PALI SIROHI ONLINE

पाली | 70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन: एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता, हर्ष बने बेस्ट प्लेयर
बारवा। ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं 17 वर्षीय जिलास्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस खेलकुंभ में जिलेभर की 34 टीमों के 555 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अदम्य खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में एम एस कवाड़ स्कूल पाली ने राज पब्लिक स्कूल कोट बालियान को एक शून्य (1-0) के कड़े मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मेजबान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारवा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर कवाड़ स्कूल के खिलाड़ी हर्ष को ‘बेस्ट प्लेयर’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह राणावत उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री किशोर कुमार रावल द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वश्री छोगसिंह, संजू कंवर, प्रवीण सिंह, समरथमल, ओमप्रकाश वैष्णव, अशोक कुमार, किशोर सिंह, चंदन सिंह, मनरूप सिंह, मुकेश कुमार, जसवंत सिंह, कालूसिंह, नंदू सिंह एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जैतावत बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।
आयोजन के संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रूपाराम माली ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संपूर्ण आयोजन को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल के संयोजक राजेंद्र सिंह एवं दिनेश कुमार वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही। अतिथियों एवं वक्ताओं ने आयोजक विद्यालय के प्रबंधन के साथ-साथ बारवा गांव के भामाशाहों एवं ग्रामवासियों द्वारा खिलाड़ियों के लिए की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आतिथ्य सत्कार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
समारोह के अंतिम चरण में विजयी एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के गरिमामय मंच संचालन का दायित्व वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कुशलतापूर्वक निभाया।

Previous Post

स्वरूपगंज में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्याः शव की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page