• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- दिन दहाड़े फायरिंग करने की वारदात का खुलासा, आरोपी अमित सोनी को किया गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
पाली- दिन दहाड़े फायरिंग करने की वारदात का खुलासा, आरोपी अमित सोनी को किया गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना सोजतरोड को मिली बडी सफलता कस्बा सोजतरोड में दिन दहाड़े फायरिंग करने की वारदात का खुलासा। थाना सोजतरोड टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी अमित सोनी को किया गिरफतार। मुलजिम अमित सोनी के द्वारा वारदात के उपयोग में ली गई अवैध पिस्टल की बरामदगी के प्रयास जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, प्रतीक मील आरपीएस वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं कमला निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड, के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र के कस्बा सोजतरोड में दिन दहाडे हुई फायरिंग की घटना में आरोपी की गिरफतारी हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई, उक्त टीम द्वारा कस्बा सोजतरोड में हुई फायरिंग की वारदात में अभियुक्त अमित सोनी पुत्र किशन सोनी उम्र 46 साल निवासी संपत कोलोनी सोजतरोड पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली को दस्तयाब कर प्रकरण सख्या 183/2026 धारा 115 (2), 109 (1) बीएनएस. 3/27 आर्म्स एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट पुलिस थाना सोजतरोड में अभियुक्त अमित सोनी को नियमानुसार गिरफतार किया जाकर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतुस के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसन्धान जारी है।

पुलिस टीमः-
कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
प्रहलादसिंह सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
मुकेश कुमार सउनि वृत कार्यालय सोजतसिटी
जगदीश मुआ 1099 पुलिस थाना सोजतरोड रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
धर्मेन्द्रसिंह कानि 1312 पुलिस थाना सोजतरोड
महेन्द्र कुमार कानि 1345 पुलिस थाना सोजतरोड
सुनिल डिडेल कानि 1593 पुलिस थाना सोजतरोड
नाथुराम कानि 903 पुलिस थाना सोजतरोड
नवरतन कानि 1024 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भुमिका)
नौरतराम कानि 1769 पुलिस थाना सोजतरोड
राजकुमार ड्रा. कानि 1236 पुलिस थाना सोजतरोड

घटना का सारांशः- मुलजिम अमित सोनी द्वारा पुरणमल मारू को जान से मारने की नियत से देशी पिस्टल से फायरिंग करना जिससे मजरूब पुरणमल मारू घायल हो जाना ताबाद आरोपी मौके भाग जाना। आरोपी शातिर प्रवृति का होने के कारण घटना कारित कर सकुनत से रूपोश होकर गिरफतारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहा, टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से लगातार मुलजिम का पीछा कर मुखबीर, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व आसुचना संकलन कर मुलजिम को गिरफतार करने में सफलता अर्जित की गई।

सहयोगी टीमः  गीतासिह निपु थानाधिकारी थाना चण्डावल नगर मय टीम

अभियुक्त का विवरणः- मुल्जिम का नाम पता
अमित सोनी पुत्र किशनलाल उम्र 46
साल निवासी संपत कोलोनी सोजतरोड पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें

Previous Post

नाना पुलिस थाने में मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज

Next Post

सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page