PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तखतगढ सीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर 39 युनिट डोनेशन कर मानव सेवा के सहभागी बने
तखतगढ 23 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) मुख्य सचिव,आयोजना विभाग,राजस्थान सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बुधवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ मे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ शिविर मे नगर के युवाओ, व्यापारीयो,स्वास्थ्य केंद्र के कार्मिको, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 39 युनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुरेश चौधरी,SNO परशुराम कुमावत, हीरालाल, नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल, चंदा कुमारी, हरीश कुमार, कृष्ण कुमार, मेडिकल कॉलेज पाली से डॉक्टर चित्रांश सेन, मंजू लता, नरेश सेन, सुभाष मुंड, मनीष परिहार की टीम मौजूद रही।



