• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दांतराई में रास्ता रोककर 2 युवकों पर लाठियों से हमला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
दांतराई में रास्ता रोककर 2 युवकों पर लाठियों से हमला

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई गांव में 2 युवकों का रास्ता रोककर उन पर लाठियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विक्रम कुमार पुत्र गणेशराम घांची की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर रात 8.15 बजे विक्रम कुमार और उसका साथी साहुल पुत्र पन्नालाल गुर्जर धाण से वापस आ रहे थे। स्कूल के बाहर पहुंचने पर अचानक कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठियों से कई वार किए। उसने बताया कि आरोपियों की योजना जान से मारने की थी, लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

मामले को लेकर पीड़ित विक्रम कुमार ने दांतराई निवासी जवानाराम पुत्र उनाजी पुरोहित, लेहरचंद पुत्र शंकरजी पुरोहित, प्रवीण कुमार पुत्र शांतिलाल पुरोहित और नरेंद्र कुमार पुत्र नारायणलाल पुरोहित पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में यह भी अंदेशा जताया कि आरोपी भविष्य भी उनके परिवार के साथ मारपीट कर सकते हैं, सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एएसआई ओमप्रकाश को जांच सौंपी है।

Previous Post

स्वरूपगज-भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला आया सामने

Next Post

गणपति-विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत: पानी में पड़ा नारियल लेने के लिए उतरा था; आधे घंटे के मशक्कत के बाद बाहर निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page