• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भादरवी पूनम मेले में अंबाजी जाने वाला मार्ग 25 तक बंद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
भादरवी पूनम मेले में अंबाजी जाने वाला मार्ग 25 तक बंद

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-शक्तिपीठ अंबाजी में भादरवी पूनम मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट बनासकांठा ने ट्रैफिक डायवर्जन का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पालनपुर के आदेश के अनुसार 25 तक आबूरोड के छापरी बॉर्डर के आगे से अंबाजी जाने वाला मार्ग गाड़ियों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। अंबाजी प्रशासन ने बताया कि भद्रावी पूनम पर अंबाजी में 30 से 40 लाख श्रद्धालु गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पदयात्रा, वाहनों और संघों के रूप में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ के चलते अंबाजी टाउन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग

राजस्थान आबूरोड से अंबाजी होकर हिम्मतनगर-अहमदाबाद जाने वाले सभी वाहन आबूरोड से स्वरूपगंज, रोहिड़ा, मांडवा, हडाद, पोसीना तिराहा होते हुए हिम्मतनगर-अहमदाबाद जाएंगे। इसी तरह अहमदाबाद से हिम्मतनगर होकर अंबाजी-आबूरोड जाने वाले वाहन पोसीना, हडाद, मांडवा, स्वरूपगंज होते हुए आबूरोड जाएंगे।

पालनपुर से दांता-अंबाजी होकर हडाद-हिम्मतनगर जाने वाले वाहन पालनपुर से दांता होकर सनाली होते हुए हडाद-हिम्मतनगर जाएंगे। वापसी में इसी मार्ग का उपयोग करना होगा।पालनपुर से आबूरोड- बालाराम-विरमपुर-जंबूड़-अंबाजी होते हुए हडाद-हिम्मतनगर जाने वाले वाहन भी पालनपुर से दांता-सनाली-हडाद होते हुए हिम्मतनगर जाएंगे। इसी प्रकार हिम्मतनगर से गब्बर-विरमपुर – बालारा म होते हुए पालनपुर आने वाले वाहन हडाद-सनाली-दांता होते हुए पालनपुर या आबूरोड जाएंगे।

Previous Post

आचार्य भिक्षु का चरमोत्सव 24 को सिरियारी में

Next Post

स्वरूपगज-भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला आया सामने

Next Post
स्वरूपगज-भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला आया सामने

स्वरूपगज-भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला आया सामने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page