• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेड़ा-बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,मृतक की पहचान दुदनी के युवक के रूप में हुई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-नाना थाना क्षेत्र  बेड़ा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,  कस्बे में पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

जिसमें एक मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले  गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है,

नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि मृतक की पहचान रवि पुत्र दीपाराम जाति मेघवाल निवासी दुदनी के रूप में हुई है


हादसे के बाद बाइक सवार युवक का मोबाइल फोन भी मौके से गायब बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कत आई

पुलिस जांच जारी


घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मृतक की पहचान की परिजनों को सूचना दी वही और हादसे के कारणों का पता लगाने मे जुटी हुई है।

प्रत्यक्ष दर्शी याकूब मोयला ने बताया कि बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे जानलेवा साबित हो रहा है बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर जगह-जगह की गड्ढ़ों की खबरें प्रकाशित होती रही है जहां आज यह हादसा हुआ है वहां बोलेरो चालक द्वारा सड़क के गड्डा को बचाने के चक्कर में बोलेरो व सामने से आई बाइक भी अनियंत्रित हो गई वह हादसा हुआ याकूब मोयला ने बताया कि बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे रोड पर गढ्ढे दुर्घटना को आमंत्रित करने के साथ जानलेवा साबित हो रहे हैं वही चामुंडेरी अंडर ब्रिज से नाना रेलवे स्टेशन तक मेगा हाईवे अधूरा पड़ा है नेट लोकेशन से चलने वाली बाहरी गाड़ियों का बड़ा हादसा होने की संभावना है क्योंकि लोकेशन सीधी बताई जा रही है परंतु सड़क अधूरी होने से गाड़ी डाइवर्ट होती है और अंजान वाहन चालकों को यह पता नहीं होता है अगर यह सड़क समय पर पूरी नहीं की गई तो चामुंडेरी से नाना स्टेशन के बीच भी हादशा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता

Previous Post

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शनिवार को मारवाड़ जंक्शन के दौरे पर रहेंगे

Next Post

पाली-टीबी मुक्त भारत अभियान में पाली जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

Next Post

पाली-टीबी मुक्त भारत अभियान में पाली जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page