PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदार सरोज मेवाड़ा व पार्षदों की बड़ाबंदी में आधी रात को तखतगढ़ SHO शैतानसिंह मय पुलिस टीम की दबीच का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल
पाली जिले की सीमा पार कर तखतगढ़ पुलिस सिरोही जिले में पहुंची पार्षदो को नींद से जगाकर पूछताछ के नाम पर परेशान किया
तखतगढ 22 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नपा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदार सरोज मेवाड़ा व पार्षदों की बड़ाबंदी में आधी रात को तखतगढ़ SHO शैतानसिंह मय पुलिस टीम की दबीच का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को ओछी राजनीति की हरकत बताया़। पार्षद अनराज मेवाड़ा ने सत्ता पाने के लिए साम, दाम, दंड और भेद तक के राजनीतिक हथकंडे अपनानाने का आरोप लगाया है। सिरोही जिले के पौसालिया सुखधाम में पुलिस के इस कार्रवाई को लेकर 7 मिनट 42 सैकेंड का वीडियो वायरल की चर्चा जोरो पर चल रहा है।
कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमले के प्रयास हुए और पुलिस प्रशासन पर दुरुपयोग का आरोप है। इस वीडियों को लेकर SHO शैतानसिंह ने जानकारी सें अनभिज्ञता जाहिर की। पार्षद अनराज का आरोप है कि
हद तो तब हुई जब रात करीब 12 बजे पाली जिले की सीमा पार कर तखतगढ़ पुलिस सिरोही जिले में पहुंची और कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाकर पूछताछ के नाम पर परेशान किया गया। आरोप यह भी है की सत्ता की इस लड़ाई में लोकतंत्र और जनादेश की गरिमा को आखिर कितना कुचला जाएगा?






