• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना-काकराड़ी बेड़ा रोड पर दो बाइकों की भीषण टक्कर,4 की हालत गंभीर,पुलिस ने 108 की सहायता से घायलों को भेजा चिकित्सालय

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

काकराड़ी-बेड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर घायल, बेड़ा चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर, उपचार जारी

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में काकराड़ी-बेड़ा रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए बेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुमेरपुर रेफर कर दिया गया।

नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय जाब्ता घटना स्थल भेजा और पुलिस ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी महेंद्र कुमार और पायलट प्रकाश कुमार संत की सहायता से घायलों को तत्काल बेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया।

हादसे में नारायण लाल पुत्र छगनलाल गरासिया, रमेश कुमार पुत्र छगनलाल गरासिया, किशनलाल पुत्र मानाराम गरासिया और भगाराम पुत्र मानाराम गरासिया, सभी निवासी गोगुंदा, घायल हुए। चारों घायलों का बेड़ा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आगे के उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर कर दिया।

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सुमेरपुर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.instagram.com/reel/DdmBo2fzx9r/?stkn=MXJ1ODE5Y3RtdnRqZw==

Previous Post

भाजपा के विशाल बंसल बने माउंट आबू नगरपालिका उपाध्यक्षः 15 वोट मिले, कांग्रेस को 10 मत; कस्तूरी कंवर का नाम बदलने से राजपूत समाज में नाराजगी

Next Post

पिण्डवाड़ा- बोरलीवाला वीर बावसी के पास हुई फायरिंग की घटना,पुलिस प्रशासन पहुँचा घटनास्थल

Next Post
पिण्डवाड़ा- बोरलीवाला वीर बावसी के पास हुई फायरिंग की घटना,पुलिस प्रशासन पहुँचा घटनास्थल

पिण्डवाड़ा- बोरलीवाला वीर बावसी के पास हुई फायरिंग की घटना,पुलिस प्रशासन पहुँचा घटनास्थल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page