PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद के गढ़बोर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ मंदिर में आज जलझूलनी एकादशी का मेला आयोजित हो रहा है। मेले में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
जलझूलनी एकादशी के मौके पर आज मंदिर से ठाकुरजी को सोने की पालकी में विराजित कर शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े और पुजारी परिवार का लवाजमा शामिल है। लवाजमे में शामिल लोगों के पास गदा, भाला, तलवार, बंदूक और अन्य अस्त्र-शस्त्र रहेंगे। शोभायात्रा के दौरान गुलाल उड़ाने की भी परंपरा है।


दूधतलाई में होगा प्रभु का स्नान
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा दूधतलाई पहुंचेगी। यहां पहले दूधतलाई की परिक्रमा की जाएगी और इसके बाद प्रभु को स्नान कराया जाएगा।
जलझूलनी एकादशी का यह अवसर साल में एक बार आता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भक्तों को भगवान के साथ इस विशेष मिलन का अवसर मिलता है।



