• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-जनता ने मुझे विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है– जयश्री

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 22, 2026
in Local
0
तखतगढ-जनता ने मुझे विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है– जयश्री

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जनता ने मुझे विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है– जयश्री
तखतगढ़ के विकास का संकल्प- हर घर, हर परिवार के लिए बेहतर सुविधाएँ

तखतगढ 22 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका मे अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा ने बयान जारी कर कहा की
तखतगढ़ नगर की जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसे विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ाना मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा आगामी कार्यकाल में मेरा संकल्प है कि हर घर तक मीठे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही  नगर पालिका तखतगढ़ के नवीन भवन का निर्माण करवाकर नगर प्रशासन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी।


तालाब सौंदर्यीकरण के द्वितीय फेज का कार्य आगे बढ़ाकर तखतगढ़ की सुंदरता एवं पर्यावरण को और बेहतर बनाया जाएगा। और सबसे महत्वपूर्ण बरसाती पानी की निकासी की स्थायी एवं व्यवस्थित व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नगरवासियों को राहत मिल सके।


इसके अलावा तखतगढ़ नगर में शिक्षा एवं चिकित्सा को बेहतर बनाने हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा इसके साथ ही तखतगढ़ नगर के व्यापार एवं उद्योग को भी बढ़ावा मिले इसके लिए भी पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। मेरा उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि तखतगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, सुविधायुक्त और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना है।

Previous Post

माउंट-ओवरटेक की कोशिश में बस से भिड़ी बाइक, 2 श्रद्धालु बचे

Next Post

कूड़ा में रामदेवजी मन्दिर पर उमड़ा आस्था का सैलाबः हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 3-4 दिन चलेगा मेला

Next Post

कूड़ा में रामदेवजी मन्दिर पर उमड़ा आस्था का सैलाबः हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 3-4 दिन चलेगा मेला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page