• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायत समिति जिला परिषद के आम चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/महावीर मेवाडा/पिंटू अग्रवाल

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को

पाली, 21 सितंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्रों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत समिति सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर, रोहट, रानी स्टेशन, देसूरी एवं बगड़ी के लिए प्रधान, जिला परिषद् सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।
लॉटरी प्रक्रिया के संबंध में बैठक 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला परिषद् सभागार, पाली में आयोजित की जाएगी। संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Previous Post

कोसेलाव रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवक ने तीसरे दिन तोडा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page