PALI SIROHI ONLINE
**पाली सहित 8 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित, बाली में निर्विरोध निर्वाचन**
*पाली में उप महापौर सहित 9 नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव कल* सभी तैयारियां पूर्ण
**पाली, 21 सितम्बर।** नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन परिणामों के अनुसार पाली नगर निगम में **नमिता बुबकिया** 33 मत प्राप्त कर महापौर निर्वाचित हुईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबाला हिंगड़ को 29 मत मिले। इस प्रकार नमिता बुबकिया ने 4 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
इसी प्रकार **रानी खुर्द नगरपालिका** में बाबूलाल (लॉटरी) ने 10 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया। **मारवाड़ जंक्शन** में देवाराम को 13 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **खुडाला फालना** में उमा कंवर को 17 मत मिले और उन्होंने 9 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **तखतगढ़** में जयश्री को 14 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने 3 मतों के अंतर से चुनाव जीता।
**सोजत रोड** में भावना ढंजा को 18 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **सोजत सिटी** में कीर्ति को 25 मत प्राप्त हुए तथा वे 16 मतों के अंतर से विजयी हुईं। **बाली नगरपालिका** में देवी बाई निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
वहीं **सादड़ी नगरपालिका** में संजय कुमार बोहरा को 26 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **सुमेरपुर नगरपालिका** में चतुरभुज शर्मा को 25 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने 15 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। महापौर सहित सभी निर्वाचित अध्यक्षों को पद की शपथ दिलाई गई।
**उपाध्यक्षीय पदों के लिए**
**निर्वाचन की तिथि:** 22.09.2026 (मंगलवार)
**निर्वाचन प्रक्रिया हेतु समय-सारणी :**
* बैठक का प्रारम्भ — प्रातः 10.00 बजे
* नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण — प्रातः 11.00 बजे तक
* नामांकन पत्रों की संवीक्षा — प्रातः 11.30 बजे से
* अभ्यर्थिता वापसी — अपराह्न 2.00 बजे तक
* मतदान, यदि आवश्यक हुआ तो — अपराह्न 2.30 बजे से 5.00 बजे तक
* मतगणना — मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात
*
जिला निर्वाचन एवम् पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर दिया गया है। शांति पूर्ण निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव के लिए सभी सम्बन्धित ईआरओं को निर्देशित किया गया है


