• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल, टीटीई ने लौटाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 21, 2026
in Local
0
ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल, टीटीई ने लौटाया

PALI SIROHI ONLINE

ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल, टीटीई ने लौटाया

जोधपुर। ट्रेन में टिकट जांच के दौरान मिला महिला यात्री का मोबाइल टीटीई की सूझबूझ से सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि सोमवार को ट्रेन संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में आबूरोड से जोधपुर के बीच टिकट जांच के दौरान टीटीई भागीरथराम को बी-2 कोच की बर्थ नंबर 7 पर मोबाइल लावारिस मिला।

कोच में पूछताछ के बाद भी मोबाइल के मालिक का पता नहीं चला। इसके बाद भागीरथराम ने एचएचटी मशीन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित नंबर पर संपर्क किया। पता चला कि मोबाइल महिला यात्री शोभना के.के. का है,जो कोल्लम से आबूरोड तक यात्रा कर ट्रेन से उतर चुकी थीं।

यात्री के परिचित ने जोधपुर स्टेशन पहुंचकर मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय में संपर्क किया। डीसीटीआई अशोक शर्मा और सीटीआई दीपक बुंदेल की मौजूदगी में टीटीई भागीरथराम ने मोबाइल उनके परिचित को सौंप दिया।

Previous Post

शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष बने भाजपा के कुंदनमल अग्रवालः कांग्रेस के सुरेश कुमार को 1 वोट से हराया, भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Next Post

रानीवाड़ा में 27 हजार नशीली गोलियां पकड़ी गईं: बिना बिल कार में ले जाई जा रही थीं, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page