PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के विरमपुरा ग्राम से सोमवार को करीब 150 पैदल श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ कंबेश्वर महादेव मंदिर काना कोलर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते और महादेव के भजनों का गुणगान करते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
पैदल यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए भगवान महादेव की आराधना करते नजर आए।
पैदल यात्री संघ के श्रद्धालु कंबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की जाएगी। श्रद्धालुओं की इस धार्मिक पदयात्रा से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।


