PALI SIROHI ONLINE
बाली-फालना रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मालगाड़ी की चपेट में आने से दांतीवाड़ा निवासी वरदाराम का सिर धड़ से अलग हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, जिसके बाद युवक की शिनाख्त दांतीवाड़ा निवासी वरदाराम के रूप में की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


