PALI SIROHI ONLINE
मुंबई मे राजस्थान के लोक देवता श्री कृष्ण अवतार बाबा श्री रामदेवजी की नेजा नवमी को नेजा (ध्वजा चढाई )
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण अवतारी श्री बाबा रामदेवजी की नेजा नवमी को बाबा की ध्वजा आज 20 – 09 – 2026 रविवार को सुबह 8बजे श्री गोरक्ष धाम कुलुप वाडी बोरीवली -पूर्व -मुंबई श्री गोरक्ष धाम के महंत श्री हरिनाथजी महाराज के सानिध्य मे श्री राजस्थान सेवा मंडल द्वारा
हर्षोउल्लास के साथ ध्वजा चढाई, पहली ध्वजा श्री बाबा रामदेवजी पुरानी धाम श्री गोरक्षधाम मे चढाया
बाद मे दूसरी ध्वजा श्री बाबा रामदेवजी मंदिर कार्टर रोड 8 नंबर बोरीवली मे चढाकर बाबा श्री रामदेवजी की नेजा नवमी उत्सव मनाया इस उत्सव मे महिला -पुरुष-और बच्चो ने भाग लिया ये 30 वॉ ध्वजा उत्सव था इस उत्सव मे महंत श्री हरिनाथजी महाराज योगी श्री महावीरनाथजी महाराज कानाराम माली, समंदरसिंह देवडा, किरणसिंह राजपुरोहित, राजू भाई लौहार,रमेश कुमार मेवाडा, मदनलालजी सोनी,लालाराम कुमावत, वजाराम प्रजापत, पाबूसिंहजी सोलंकी, नकुलसिंह राठौड, बहादुरसिंह राठौड,मोफतलालजी,चतराराम कुमावत, अभयसिंह मेवाड एवं महिला मंडल उपस्थित रहे

