• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी ग्राम में मेघवाल समाज बाबा रामदेवजी मन्दिर  से हर् वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकला रामदेवजी का वरघोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में मेघवाल समाज के बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवजी का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, बुजुर्ग, युवा एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वरघोड़ा बाबा रामदेवजी के जयकारों और भजनों की धुन के साथ गांव के मुख्य मार्गों, गलियों एवं चौराहों से होकर निकला। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। वरघोड़े का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया।

वरघोड़े में बाबा रामदेवजी की तस्वीर के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, वरघोड़े के साथ चल रही बाबा रामदेवजी की ज्योत के प्रति भी श्रद्धालुओं में विशेष आस्था देखने को मिली। ग्रामीणों ने ज्योत में नारियल अर्पित कर दर्शन किए और बाबा रामदेवजी से सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Previous Post

नाणा ग्राम में आदर्श विद्यामंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ

Next Post

बीजेपी चेयरमैन प्रत्याशी के पिता का निधन, 21 सितंबर को होगा चुनाव, पार्षद के नामांकन के समय पिता ने तिलक लगा दिया था आशीर्वाद

Next Post

बीजेपी चेयरमैन प्रत्याशी के पिता का निधन, 21 सितंबर को होगा चुनाव, पार्षद के नामांकन के समय पिता ने तिलक लगा दिया था आशीर्वाद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page