PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में वारकी गली स्कूल रोड पर स्थापित गणेश जी की दो प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं को नंदी में विराजमान कर श्रद्धालु विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।
विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु गणेश जी के भजनों पर भक्ति में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से प्रसादी का वितरण भी किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।


