PALI SIROHI ONLINE
पातावा राजकीय विद्यालय की 17 वर्षीय फुटबॉल टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची बारवा
पातावा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पातावा की 17 वर्षीय फुटबॉल टीम 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बारवा पहुंची। प्रतियोगिता में जिलेभर की विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विद्यालय की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया। टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


