PALI SIROHI ONLINE
पाली-जवाई बांध में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। बांध का जलभंडार सात दिन में ही 51.80 एमसीएफटी घट गया है। 13 सितंबर को बांध में 1605.20 एमसीएफटी पानी था, जो 19 सितंबर को घटकर 1553.40 एमसीएफटी रह गया।
इसी घटते भंडार के बीच जलदाय विभाग ने वैकल्पिक स्रोत तलाशने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने जाडन पंप हाउस किया। क्षेत्र की तीन माइन्स में 50 एमसीएफटी पानी जमा है। माइन्स से पंप हाउस जाडन माइन्स का निरीक्षण की दूरी करीब 3 किमी है।
विभाग माइन्स से पंप हाउस ओर तक मौजूदा पाइपलाइन बिछाकर पानी को भेजने की संभावना देख रहा है। लेकिन यहां सबसे बड़ी चुनौती पानी की गुणवत्ता है। जांच में जाडन माइंस-एक के पानी में टीडीएस 1672 मिलीग्राम प्रति लीटर मिला। माइंस-2 में यह 3647 और जाडन माइंस-न्यू में 3934 मिलीग्राम प्रति लीटर रहा। इसी तरह सरदारसमंद के पानी में टीडीएस 2625 और खरड़ा बांध में 4963 मिलीग्राम प्रति लीटर मिला।


