• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी का वांछित पकड़ा, ट्रक से 554 कार्टून अवैध शराब पकड़ी थी, घटना के बाद से ही फरार था आरोपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले साल फरवरी में जब्त चंडीगढ़ निर्मित शराब के 554 कार्टून के मामले में वांछित था।

रीको थाना टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में टीम ने इस आरोपी को पकड़ा।

27 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा था

पुलिस ने बताया कि पिछले साल 27 फरवरी को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित शराब के 554 कार्टून जब्त किए गए थे। उस समय ट्रक चालक भजनलाल को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में आरोपी सालेखान घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर रही थी। एक विशेष टीम बनाकर आरोपी का पीछा किया गया और उसे शिव, बाड़मेर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सालेखान पुत्र मलुकखान के रूप में हुई है। वह कानासर, पुलिस थाना शिव, जिला बाड़मेर का निवासी है।

Previous Post

पाली में दिव्यांग प्रेग्नेंट महिला से मारपीट, थाने में शिकायत करने जा रहे पीड़िता के भाई को भी पीटा

Next Post

पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम, चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

Next Post
पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम, चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम, चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page