PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू नगर पालिका ने यात्री वाहन पार्किंग के लिए नई दरें तय कर दी हैं। ये दरें शहर के किचन गार्डन में चल रहे पार्किंग स्थल पर लागू होंगी। जिला कलेक्टर के 13 सितंबर 2026 के निर्देशों के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
नगर पालिका के आदेश के मुताबिक तीन घंटे तक वाहन खड़ा करने पर 50 रुपए शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद हर अतिरिक्त घंटे के लिए 25 रुपए देने होंगे।
वहीं, 12 घंटे तक पार्किंग का शुल्क 250 रुपए और 24 घंटे तक वाहन खड़ा करने का शुल्क 500 रुपए तय किया गया है।
नगर पालिका ने पार्किंग स्थल पर तय दरों के हिसाब से ही शुल्क लेने के निर्देश दिए हैं। शुल्क लेते समय वाहन ड्राइवरों को रसीद देना जरूरी होगा। वसूली गई राशि नगर पालिका कोष में जमा की जाएगी।
आदेश में साफ किया गया है कि शुल्क वसूली में लापरवाही या नियमों की अनदेखी होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तुरंत लागू कर दिया गया है।


