• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड: कैंसर पेशेंट थीं, पति और तीनों बच्चे बाहर गए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0
विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड: कैंसर पेशेंट थीं, पति और तीनों बच्चे बाहर गए थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर के एफसीआई कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

घर पर अकेली थी

पुलिस के अनुसार एफसीआई कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय रेखा पत्नी अर्जुन कुमार जोगी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय महिला के पति और तीनों बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। परिजनों को घटना का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद होगा।

कैंसर की पेशेंट थीं रेखा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेखा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

महिला का पीहर जालोर के सरदारगढ़ खेड़ा में है। करीब 14 साल पहले उसकी शादी अर्जुन कुमार के साथ हुई और उसके तीन बच्चे हैं।

Previous Post

पाली विधायक भाटी का अनशन समाप्तः पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद किया धरना समाप्त

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौतः ड्राइवर हो गया फरार, पिंडवाड़ा हाइवे सारणेश्वर जी पुलिया के पास हुआ हादशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page