PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर पालड़ी एम थाने के सामने शुक्रवार को एक हादसा हो गया। सिरोही से शिवगंज की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया। यह डिवाइडर पार कर गलत साइड में पहुंच गया और एक कार, ट्रक समेत एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटरले जाया गया।जानकारी के अनुसार, यह ट्रेलर सीमेंट भरकर सिरोही से शिवगंज जा रहा था। जिस कार को टक्कर लगी, वह उपनिदेशक अभियोजन गृह विभाग की थी।
कार में सवार व्यक्ति कांच के टुकड़ों से घायल हुआ था। उसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की सूचना पर पालड़ी एम पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दूसरी तरफ डायवर्ट किया।
इस दौरान करीब आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा, जिससे सिरोही से शिवगंज जाने वाले वाहन ड्राइवरों को परेशानी हुई। एक चौथे वाहन को भी मामूली नुकसान हुआ था, जो मौके से चला गया।

