PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रक्तदान शिविर में युवाओं ने 75 यूनिट रक्तदान किया ,रक्तदान की महत्ता सबसे अलग-मेवाड़ा
तखतगढ 18 सितंबर (खीमाराम मेवाडा) युवा क्रिकेटर अनवर पठान के जन्मदिन पर पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाडा के मुख्य अतिथ्य व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाडा,जिला कांग्रेस महासचिव जाफर सिलावट,पूर्व महासचिव महेश परिहार,पूर्व पार्षद सरदार ख़ान,युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित,संगठन महामंत्री संतोक सोलंकी,गलथनी उपसरपंच मान सिंह रामनगर,समाजसेवी अरबाज ख़ान पाली,अख्तर रजा पाली,पूर्व पार्षद मेहबूब ख़ान,फ़क़ीर मोहम्मद,बरकत अली,एडवोकेट महेंद्र सिंह राजपुरोहित व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल के सानिध्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ !
इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,आज रोजाना ब्लड की जरूरत पड़ती है,हम सबका ये फर्ज बनता है की रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए,उन्होंने युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित की तारीफ करते हुए कहा कि राजपुरोहित द्वारा पिछले कई वर्षों से हर साल ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है जो की काबिले तारीफ कार्य है,मेवाड़ा ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम 2-3 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए !
इस अवसर पर युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित ने कहा कि WHO के मुताबिक पूरी दुनियाँ की स्वस्थ आबादी का कम से कम 1 प्रतिशत लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए,जबकी भारत में 1 प्रतिशत से भी कम लोग रक्तदान करते है,रक्तदान करने के कई फायदे है,आज युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर के हम रक्त की कमी पूरी कर सकते है,राजपुरोहित ने कहा की उनका ये 20वाँ रक्तदान शिविर है जो की सुमेरपुर और आसपास के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड है,उन्होंने कहा कि वो अब तक करीब 1200 से भी ज़्यादा लोगों से रक्तदान करवा चुके है !
रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह वर्धन ब्लड बैंक के निदेशक राम सोनी,चेयरमैन वेणु शर्मा व उनके स्टाफ पंकज,मीनाक्षी और विपिन द्वारा किया गया !
निदेशक सोनी ने कहा की शिविर में 75 यूनिट रक्तदान हुआ है। उन्होंने कहा की शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर एक मिसाल पेश की है !
इससे पूर्व सभी अतिथियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया !
वर्धन ब्लड बैंक के द्वारा पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा,जगदीश राजपुरोहित व अनवर पठान का विशेष सम्मान किया गया !
इस अवसर पर सुलेमान टाक,गोविंद मेघवाल,शाहिद,समीर,शाहिल,तौफ़ीक़,मारूफ़,ईसाफ़ ख़ान,टीनू पठान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे !



