PALI SIROHI ONLINE
बाली जिला चिकित्सालय में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आज 17 सितम्बर 2026 (गुरुवार) समय: प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जा रहा है।
जिला चिकित्साल बाली के पीएमओ डॉ भरत टेलर ने कहा कि “रक्तदान करें, जीवन बचाएं!” आइए, मानवता के इस महायज्ञ में सहभागी बनें और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें। वरिष्ठ डॉ भरत टेलर ने कहा आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
इस लिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा करें।


