• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महापौर की रेस में भाजपा की एंट्रीः नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 सीटों की जरूरत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
महापौर की रेस में भाजपा की एंट्रीः नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 सीटों की जरूरत

PALI SIROHI ONLINE

पाली-निगम में महापौर की दौड़ में अब भाजपा की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़, सुमित्रा जैन, निर्दलीय कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी मंगलवार को महापौर का नामांकन पत्र लेकर गए थे। आज नामांकन भरकर जमा करवाने का अंतिम दिन है। ऐसे में कुछ और प्रत्याशी भी महापौर की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। इधर, मुस्लिम समाज से जीते अधिकतर पार्षद भी इस बार मेयर बनने का मौका मांग रहे हैं। ऐसे में देखना होगा किमहापौर का ताज किसके सिर बंधता है। महापौर के लिए 21 सितंबर और उप महापौर के लिए 22 सितंबर को वोटिंग होगी।

कौन हैं नमिता बुबकिया

नमिता बुबकिया पूर्व पार्षद विकास बुबकिया की पत्नी हैं। उन्होंने वार्ड 33 से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के सोहनलाल को 90 वोट से हराया था। 47 साल की नमिता ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और पेशे से केमिकल व्यवसायी हैं। यह उनका पहला चुनाव है।

शारदा बोहरा और खुशबू लोढ़ा का नाम भी था चर्चा में

भाजपा की ओर से वार्ड 1 से चुनावी मैदान में उतरी शारदा बोहरा और वार्ड 23 से खुशबू लोढ़ा का नाम भी महापौर की रेस में चर्चाओं में था। खुशबू चुनाव हार गईं। उन्हें कांग्रेस की शीला ने 106 वोट से हराया। वहीं, वार्ड 1 से शारदा बोहरा चुनाव जीत गईं। उन्होंने कांग्रेस के गजेंद्रसिंह मंडली को 185 वोट से हराया।

चुनाव परिणाम में भाजपा कांग्रेस से पीछे

14 सितंबर को जारी चुनाव परिणाम में 65 वार्डों में से कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की। निर्दलीयों में 10 कांग्रेस और 5 भाजपा केबागी बताए जा रहे हैं। महापौर बनने और बोर्ड बनाने के लिए 33 पार्षदों का समर्थन चाहिए।

कांग्रेस को 4, भाजपा को 12 निर्दलियों की जरूरत

कांग्रेस बोर्ड बनाने के नजदीक है। उसके 29 पार्षद जीते हैं और 4 और पार्षदों के समर्थन से वह 33 के आंकड़े तक पहुंच सकती है। 10 निर्दलीय विजेताओं को कांग्रेस समर्थित बताया जा रहा है।

भाजपा के 21 पार्षद जीते हैं। बहुमत के लिए उसे 12 और पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। भाजपा के 5 बागी निर्दलीय भी जीते हैं, लेकिन उनके साथ आने के बाद भी 7 अतिरिक्त पार्षदों की जरूरत रहेगी।

Previous Post

सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

Next Post

तखतगढ-कांग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने अपने समर्थको के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया

Next Post
तखतगढ-कांग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने अपने समर्थको के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया

तखतगढ-कांग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने अपने समर्थको के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page