• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही नगरपरिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब सभापति पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस पद के लिए ऋतु जैन और तारा प्रकाश प्रजापति के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।

माना जा रहा है कि पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संयम लोढ़ा सभापति पद के उम्मीदवार के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

नगरपरिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद सभापति की कुर्सीको लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी सभापति पद के लिए किस नाम पर मुहर लगाती है।

ऋतु जैन और तारा प्रजापत में कोई एक बनेगी सभापति

सभापति पद की संभावित दावेदारों में ऋतु जैन और तारा प्रकाश प्रजापति के नाम चर्चा में हैं। ऋतु जैन कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुनीत जैन की पत्नी हैं और शहर के प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं।

दूसरी ओर तारा प्रजापति कांग्रेस नेता प्रकाश प्रजापति की पत्नी हैं। वह एक सामान्य परिवार से आने वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं। तारा प्रजापति की दावेदारी को सिर्फ उनके पारिवारिक राजनीतिक पहचान से नहीं, बल्कि उनके पति प्रकाश प्रजापति के लंबे सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रकाश प्रजापति पिछले करीब 27 सालों से सिरोही में समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कलेक्टर और जिला स्तर पर 5 बार सम्मानित किया जा चुका है। शहर में लगातार सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने के कारण उनकी पहचान अलग-अलग वर्गों में एक व्यावहारिक और सम्मानित व्यक्ति के रूप में है।

प्रकाश  प्रजापति करीब 17 साल पहले निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर परिषद में उपसभापति भी रह चुके हैं। इसके बाद से वह लगातार संयम लोढ़ा के साथ राजनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं। समर्थकों के अनुसार, पिछले करीब 17 सालों में वह संयम लोढ़ा के साथ लगातार सक्रिय रहे हैं और संगठन से लेकर चुनावी गतिविधियों तक में उनकी भूमिका रही है।

Previous Post

एस्कॉर्ट कार से 13.06 ग्राम एमडी और 4.20 लाख रु. बरामद,ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त,पकड़ा

Next Post

महापौर की रेस में भाजपा की एंट्रीः नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 सीटों की जरूरत

Next Post
महापौर की रेस में भाजपा की एंट्रीः नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 सीटों की जरूरत

महापौर की रेस में भाजपा की एंट्रीः नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 सीटों की जरूरत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page