• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एस्कॉर्ट कार से 13.06 ग्राम एमडी और 4.20 लाख रु. बरामद,ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त,पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
एस्कॉर्ट कार से 13.06 ग्राम एमडी और 4.20 लाख रु. बरामद,ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त,पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिण्डवाड़ा क्षेत्र में एक ट्रक से 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई है।

कार्रवाई के दौरान ट्रक की एस्कॉटिंग कर रही किया कार से 13.06 ग्राम एमडी और 4.20 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त ट्रक और कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गत 14 सितंबर को पिण्डवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ढांगा पुलिया घरट के पास नेशनल हाईवे-27 पर उदयपुर से पिण्डवाड़ा आने वाली लेन में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गुजरात पासिंग की कार को रुकवाया। कार चालक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक ट्रक को निम्बाहेड़ा से एस्कॉर्ट करते आ रहा है। चालक ने पुलिस ट्रक पुखराज जाट चला रहा है। पुलिस ने ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान डोडा पोस्त बरामद हुआ। साथ ही कार से भी एमडी व रुपए बरामद किए गए।

कार से 13.06 ग्राम एमडी और 4.20 लाख बरामद

मोरस चौकी के सामने रुकवाया ट्रकः
जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने ट्रक को मोरस चौकी के सामने रुकवाया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ। वजन कराने पर कुल 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक पुखराज पुत्र शेराराम जाट निवासी रामसर कुआं बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

एस्कॉर्ट कार से एमडी और नकदी भी

मिली: पुलिस ने इसके बाद ट्रक की एस्कॉटिंग में इस्तेमाल की जा रही कार की भी तलाशी ली। कार से 13.06 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद हुई। इसके अलावा कार से 4 लाख 20 हजार रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने कार को जब्त कर उसके चालक भवानी सिंह चौधरी पुत्र भारूराम जाट निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

बिछा रखे थे डोडा पोस्त के कट्टे:

ट्रक की हाइड्रॉलिक ट्रॉली के नीचे पुलिस ने ट्रक की तलाश लेने पर कुछ भी नजर नहीं आया, लेकिन जब ट्रक के हाइड्रोलिक सिस्टम को ऊपर उठवाया तो ट्रॉली के नीचे डोडा पोस्त के कट्टे रस्सी से बांधकर बिछा रखे हुए थे। पुलिस ने कट्टों में भरे डोडा पोस्त की तुलाई की तो 1001 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त मिला। बाजार में इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही एस्कॉटिंग के लिए कार के इस्तेमाल और एमडी व नकदी के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Previous Post

पंचायत समिति के असिस्टेंट इंजीनियर के घर मिली 20 किलो चांदी की सिल्लियां: 43.38 लाख कैश, प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट बरामद, यह खबर बाली की नही?

Next Post

सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

Next Post
सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

सभापति के लिए ऋतु जैन और तारा प्रजापति सबसे आगेः चयन में अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page